माफी मांगने में बहुत देरी हो चुकी, अब केवल खेद काफी नहीं
नई दिल्ली । कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में मंत्री विजय शाह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि मंत्री द्वारा माफी मांगने में “बहुत देरी हो चुकी है”। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को आदेश दिया है कि वह मंत्री विजय शाह के खिलाफ की मंजूरी के सवाल पर दो सप्ताह के भीतर फैसला ले। प्रथम दृष्टया यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 के तहत द्वेष भावना फैलाने और सांप्रदायिक घृणा को बढ़ावा देने का बनता है।



