आधिकारिक सार्वजनिक माफीनामा

बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, हरदा

हम, बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, हरदा, क्षेत्र के सभी नागरिकों, मरीजों और उनके परिजनों से यह स्पष्ट और आधिकारिक रूप से क्षमायाचना करते हैं कि पिछले कुछ समय से मरीजों की अत्यधिक संख्या के कारण अस्पताल परिसर में स्थान की कमी उत्पन्न हो रही है।

हम समझते हैं कि आपको भीड़, प्रतीक्षा समय और सीमित बैठने/रहने की व्यवस्था के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है।

इसके लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं।

पिछले 5 वर्षों में, आपके विश्वास और सहयोग से अस्पताल ने अत्यधिक प्रगति की है। बढ़ते मरीजों की संख्या अपने-आप में यह प्रमाण है कि विरोधियों द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों के बावजूद, आप सभी ने हम पर भरोसा बनाए रखा है.
इस विश्वास के लिए हम हृदय से आभारी हैं।

हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि:

हमारे अस्पताल में हर दिन बड़ी संख्या में ऑपरेशन और उपचार सफलतापूर्वक हो रहे हैं।

स्टाफ और डॉक्टरों की टीम निरंतर चौबीसों घंटे मरीजों की सेवा में तत्पर रहती है।

विरोध या गलत प्रचार के बावजूद, मरीजों की संख्या में कभी कमी नहीं आई, बल्कि आप सबका विश्वास लगातार बढ़ता गया।

हम अपनी कमियों को स्वीकार करते हुए आपको आश्वस्त करते हैं कि:

नई अत्याधुनिक अस्पताल बिल्डिंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
बहुत जल्द:

अधिक बेड

आधुनिक ऑपरेशन थिएटर

उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं

बेहतर पार्किंग व प्रतीक्षालय

विस्तृत सभी विभाग
उपलब्ध कराए जाएंगे।

हमारा एक ही संकल्प है—
हरदा और आसपास के क्षेत्रों को सर्वोत्तम, सुरक्षित और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना।

आपके धैर्य, सहयोग और भरोसे के लिए हार्दिक धन्यवाद।

डॉक्टर विशाल सिंह बघेल
डायरेक्टर 
बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, हरदा
विश्वास आपकी ताकत – सेवा हमारा संकल्प Facebook से साभार