हिंदू जोश में , आक्रोश में : गुंडे - बदमाश हो रहे अंडरग्राउंड और चल गया बुल्डोजर
कोलकाता के न्यू मार्केट में मंगलवार की देर रात बुलडोडर एक्शन से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक कोलकाता के हॉग मार्केट (न्यू मार्केट) में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर लेकर तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर पर हमला किया। दरअसल 15 सालों से अत्याचार सहते सहते हिंदू तंग आ गया था l भाजपा की सरकार बनते ही हिंदू जोश में भी है और आक्रोश में भी है ,जिसकी परिणीति जश्न के रूप में भी सड़क पर दिखाई दे रही है तो कहीं-कहीं जीत का यह जोश ,आक्रोश में भी बदलते हुए हमलावर भी दिखाई दे रहा है और तो और जिन गुंडे - बदमाशों ने हिंदुओं का जीना हराम कर दिया था l भाजपा की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल में भी गुंडे - बदमाश एक-एक करके अंडरग्राउंड होना शुरू हो गए हैं वे समझ चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस और प्रशासन का संरक्षण नहीं मिलेगा और इस बात को वर्षों से पीड़ित हिंदू भी समझ रहे हैं कि अब सरकार बदल चुकी है l अब अत्याचार नहीं होगा परंतु जैसे ही उनके सामने गुंडे, बदमाश और अत्याचारी पड़ रहे हैं हिंदू भी अब अपना आपा खो रहे हैं l शायद यह 15 सालों से हुए अत्याचारों के खिलाफ हिंदुओं का जोश भी है और आक्रोश भी है l इसे लोग अपने-अपने तरीके से अपने-अपने राजनीतिक दल के हित में परिभाषित भी कर सकते हैं l परंतु यह 15 साल से दबे गुस्से की अभिव्यक्ति भी है जिसे आमजन को और राजनीतिक दलों को भी समझना होगा कि कुर्सी कभी स्थाई नहीं होती l आज आपकी है ,कल किसी और की होगी l चुनाव परिणाम आने के पहले तक जिनके गिरेबान में हाथ डालने से पुलिस कांपती थी, जो अपने-अपने इलाकों के आका थे आज वे धोबी के कुत्ते की तरह नजर आ रहे हैं...


