MP - इस महिला वकील के विषय में सूचना देने वाले को मिलेंगे 51 हजार रुपए
भोपाल l इंदौर से कटनी जाने के लिए इंदौर बिलासपुर ट्रेन से निकली सिविल जज की परीक्षा की तैयारी कर रही महिला वकील अर्चना तिवारी का आज पांचवे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है l जिस ट्रेन से वह आ रही थी, उसके आसपास बैठे यात्रियों से भी पूछताछ की जा चुकी है लेकिन फिर भी पुलिस के हाथ खाली है दूसरी तरफ कटनी जिले की मुड़वारा विधानसभा से विधायक संदीप जायसवाल ने भी अपनी चिंता जाहिर की है और पुलिस से अर्चना तिवारी को जल्द से जल्द खोजने की मांग की है l कटनी जिले की यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने अर्चना तिवारी के विषय में सूचना देने वाले को 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की है l


