इंदौर l सेना भर्ती कार्यालय महू (मध्य प्रदेश) द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन 23 नवम्बर से 05 दिसम्बर 2025 तक देवी अहिल्या विश्वविद्यालयस्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्सइंदौर में किया जाएगा। इंदौर और उज्जैन संभाग के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने सीईई (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम)उत्तीर्ण की हैवे अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे। अग्निवीर भर्ती रैली में इंदौर और उज्जैन संभाग के कुल 15 जिले — इंदौरधारझाबुआअलीराजपुरखंडवाखरगोनबड़वानीबुरहानपुरउज्जैनदेवासमंदसौरनीमचरतलामआगर मालवा और शाजापुर के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

                उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रैली के लिए प्रवेश-पत्र ईमेल आईडी एवं इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindiarmy.nic.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। रैली के दिन अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र सहित सभी मूल दस्तावेज़ और रंगीन फोटो लेकर उपस्थित होना होगा। भर्ती रैली में अग्निवीर जीडीअग्निवीर तकनीकीअग्निवीर क्लर्क/SKT और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के लिए चयन किया जाएगा।

                भर्ती कार्यालय महू द्वारा बताया गया कि संपूर्ण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है एवं इसमें  बिचौलियों की किसी भी प्रकार से कोई भूमिका नहीं है। सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया योग्यता पर आधारित है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करें। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय महू के हेल्पलाइन नंबर 7648815570 पर संपर्क किया जा सकता है।