साइबर फ्रॉड का नया पैटर्न - साइबर फ्रॉड से बचना है तो यह खबर है आपके लिए जरूरी
नई दिल्ली l सागरपुर इलाके में रहने वाली ए. अहमद ने शिकायत में पुलिस को बताया कि 12 दिसम्बर 2025 को उनके व्हाट्सऐप पर मैसेज मिले और उन्हें बताया गया कि जल्द से जल्द बैंक खाते की केवाईसी नहीं करवाई गई तो खाता बंद हो जाएगा। आरोपियों ने पीड़िता को एपीके फाइल भेजी और उस पर क्लिक कर सभी जानकारी भरने के लिए कहा। पीड़िता ने जैसे की लिंक पर क्लिक किया उनका फोन हैक हो गया। आरोपियों ने उनके बैंकिंग क्रेडेंशियल्स की मदद से लोन अप्लाई कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उन्हें 15 दिसम्बर को मैसेज आने पर इसकी जानकारी हुई। जिससे पता चला कि आरोपियों ने 8.30 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम
ने बैंक डिटेल्स, टेक्निकल सर्विलांस और मोबाइल की जानकारी जुटाकर धनबाद में छापेमारी की तो सामने आया कि आरोपियों ने खेतों में अपना ठिकाना बनाया हुआ था। जहां से तीन आरोपी संजय रविदास, दिनेश रविदास और शिव कुमार रविदास लोगों के साथ ठगी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को रंगेहाथ दबोच लिया।आरोपियों से पूछताछ के बाद शुभम को पश्चिम बंगाल के हुगली से गिरफ्तार कर लिया।



