इन दो पूर्व मुख्यमंत्रियों में से कोई एक बन सकता है भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष
राजस्थान l संघ प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच हुई मुलाक़ात न सिर्फ़ राजस्थान में, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी नए समीकरण गढ़ सकती है और भाजपा की भावी रणनीति को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि क्या यह मुलाक़ात वाकई राष्ट्रीय राजनीति में वसुंधरा राजे की बड़ी भूमिका की शुरुआत है या सिर्फ़ पार्टी के भीतर संतुलन बनाए रखने की एक कोशिश। सबसे बड़ा राजनीतिक संकेत यह है कि आरएसएस वसुंधरा राजे को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का समर्थन भी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, आरएसएस ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोनों पर ही सहमत है l दोनों में से ही किसी नाम पर अगर मोहर लग जाए तो आश्चर्य नहीं होगा l दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्री संघ के प्रति वफ़ादार हैं और पार्टी को वैचारिक स्तर पर मज़बूत कर सकते हैं। इन दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्री के मोदी-शाह के साथ रिश्ते कभी भी बहुत सहज नहीं रहे।



