महाराष्ट्र की 29 नगरपालिकाओं के चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आ गए हैं l ‘एक्सिस माय इंडिया’ और ‘JVC’ के सर्वे के अनुसार, मुंबई (बीएमसी) में भारतीय जनता पार्टी (BJP+) सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभर रही है l एक्सिस माय इंडिया ने बीजेपी गठबंधन को 131 से 151 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. वहीं, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) को 58 से 68 सीटों पर सिमटते हुए दिखाया गया है l कांग्रेस को इस सर्वे में महज 12 से 16 सीटें मिलने की उम्मीद है l JVC एग्जिट पोल के आंकड़े भी लगभग इसी दिशा में इशारा कर रहे हैं, जहां बीजेपी प्लस को 138 सीटें दी गई हैं l एक्सिस माय इंडिया का अनुमान है कि बीजेपी नीत गठबंधन बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगा l उन्हें 131 से 151 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जो जीत का स्पष्ट संकेत है l दूसरी ओर, शिवसेना (UBT) कड़ी टक्कर देने के बावजूद 58-68 सीटों के बीच अटकती दिख रही हैl  कांग्रेस के लिए यह चुनाव काफी मुश्किल भरा साबित हो सकता है क्योंकि उसे सिर्फ 12-16 सीटें मिलने का अनुमान है l अन्य छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में भी कुछ सीटें जा सकती हैं.l