फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक कौन जीत रहा है T20 क्रिकेट विश्वकप फाइनल
नई दिल्ली। फलोदी सट्टा बाजार में भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है। बाजार के ताजा भावों के अनुसार टीम इंडिया 43-44 पैसे के भाव पर चल रही है, जिससे भारत को फाइनल का फेवरेट माना जा रहा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि भारत की जीत पर कम और न्यूजीलैंड की जीत पर ज्यादा भुगतान मिलने का अनुमान है। दरअसल जिस टीम को बाजार में फेवरेट माना जाता है, उसकी जीत की संभावना सबसे ज्यादा होती है।



