धर्मांतरण के खिलाफ पूर्व मंत्री ने प्रशासन को दी चेतावनी
डिंडोरी जिले में धर्मांतरण के मामले को लेकर अमरपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम दिवारी के आदिवासी समाज के लोगों ने चिंता जताई थी और बड़ी संख्या में कलेक्टर और विधायक से कड़ी कारवाई की मांग की थी, इसी संबध में शहपुरा के भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और एसपी वाहनी सिंह को पत्र लिखकर कारवाई की मांग की है।
शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनके द्वारा कई बार अधिकारियों को जानकारी दी गई लेकिन कोई कारवाई नहीं की गई जल्द जिले के आदिवासी समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक कर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।


