मध्यप्रदेश के पर्यटकों के लिए आगामी सत्र में lRCTC द्वारा विशेष पर्यटन ट्रेन की घोषणा
भोपाल l आईआरसीटीसी, भोपाल के संयुक्त महाप्रबन्धक (पर्यटन), राजेंद्र बोरबन ने मध्यप्रदेश के पर्यटकों के लिए एक और नई सौगात की घोषणा की है। आगामी पर्यटन सत्र (नवंबर 2025 से मार्च 2026) को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी द्वारा कुछ विशेष पर्यटक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जो मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों से देश के लोकप्रिय धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों तक यात्रियों को पहुंचाएगी।
इन विशेष पर्यटक ट्रेनों का उद्देश्य आम नागरिकों को किफायती, सुविधाजनक और संगठित यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। ट्रेन के द्वारा भारत के प्रमुख स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। जिनके टूर पैकेज निम्नानुसार है :-
1) “02 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा”
यात्रा दिनांक:- दिनांक 25.11.2025 से 05.12.2025 तक
बोर्डिंग/डिबोर्डिंग स्टेशन :- इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल एवं नागपुर।
भ्रमण स्थल :- तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं मल्लिकार्जुन।
2) “गंगासागर, पुरी के साथ 02 ज्योतिर्लिंग (बाबा बैद्यनाथ, काशी विश्वनाथ एवं रामलला दर्शन) यात्रा”
यात्रा दिनांक:- दिनांक 05.01.26 से 14.01.2026 तक
बोर्डिंग/डिबोर्डिंग स्टेशन :- इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह एवं कटनी मुरवारा।
भ्रमण स्थल :- गंगासागर, कोलकाता, पुरी, बाबा बैद्यनाथ, वाराणसी एवं अयोध्या।
3) “02 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा”
यात्रा दिनांक:- दिनांक 17.01.2026 से 27.01.2026 तक
बोर्डिंग/डिबोर्डिंग स्टेशन :- रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम।
भ्रमण स्थल :- तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं मल्लिकार्जुन।
प्रमुख विशेषताएँ:
• वातानुकूलित और नॉन-एसी कोच की सुविधा।
• सभी यात्रियों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन।
• अनुभवी टूर एस्कॉर्ट, गाइड और मेडिकल सुविधा।
• वातानुकूलित और नॉन-एसी होटल में स्नान एवं विश्राम की सुविधा।
• यात्रा पैकेज में रहने, भोजन, स्थान भ्रमण और बीमा शामिल।
इसके अतिरिक्त आईआरसीटीसी द्वारा वायुयान के द्वारा भी डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल एयर पैकेज चलाये जाते है।
डोमेस्टिक एयर टूर पैकेज में साउथ, अंडमान, नॉर्थ ईस्ट (असम एवं मेघालय), नॉर्थ ईस्ट (सिक्किम दार्जिलिंग) हैदराबाद एवं मल्लिकार्जुन, तिरुपति, राजस्थान, गुजरात, गोवा एवं कश्मीर के पैकेज चलाये जाएंगे।
इंटरनेशनल एयर टूर पैकेज में यूरोप, दुबई, बेस्ट ऑफ एशिया, भूटान, वियतनाम एवं कम्बोडिया, श्रीलंका एवं ऑस्ट्रेलिया।
आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबन्धक (पर्यटन) श्री राजेंद्र बोरबन ने बताया कि, "हमारा उद्देश्य मध्यप्रदेश के यात्रियों को उनके धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुँचाने के लिए एक समग्र और सुविधाजनक समाधान देना है। इन ट्रेनों के माध्यम से ना केवल यात्रा का अनुभव बेहतर होगा, बल्कि राज्य से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।"
बुकिंग की जानकारी:
इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आई.आर.सी.टी.सी. के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में निम्नलिखित फ़ोन नम्बरों पर संपर्क कर सकते है:-
इंदौर - 0731 – 2522200, 9321901865, 9321901866, 8287931711, 8287931624
भोपाल - 9321901862, 8287931723
जबलपुर - 0761 – 2998807, 9321901832, 7021091459



