गरबा पंडाल से कट्टे की नोंक पर महिला का अपहरण
मंदसौर में भावसार धर्मशाला में चल रहे गरबा पंडाल से एक महिला का अपहरण हो गया l अपहरणकर्ताओं मेंं पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल थी l जो कट्टे की नोंक पर अन्य लोगों को धमकाते हुए, महिला को उठाकर ले गए l पुलिस के संज्ञान में जैसे ही मामला आया पुलिस ने चारों तरफ से शहर की नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी और अपहरणकर्ताओं के चंगुल से उस महिला को छुड़ाया l पूछताछ में यह बात सामने आई है कि महिला के अपहरणकर्ता उसके परिवार के ही लोग हैं l दर असल महिला की शादी हो चुकी थी और वह पति को छोड़कर किसी और के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी l जिससे नाराज परिजनों ने यह कदम उठाया l पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सातो को गिरफ्तार कर लिया है l इनमें दो महिलाएं ,पांच पुरुष हैं l



