सिंगरौली जिले के दादर ग्राम में सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी। इस दौरान जहां भैंस रहती है वहां पानी और कीचड़ जमा होने लगा। वहां मौजूद भैंस की रस्सी खुल हुई थी। बारिश और कीचड़ से बचने के लिए भैंस घर की सीढ़ी चढ़कर सीधे मकान के छत पर पहुंच गई। फिर क्या था भैंस के इस कारनामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने घंटे तक प्रयास किया और जब भैंस नहीं उतरी तब क्रेन मशीन की सहायता से कुछ घंटे बाद भैंस को नीचे उतार लिया गया।