एमपी नगर संभाग द्वारा हार्टफुलनेस मेडिटेशन प्रोग्राम के तहत किया गया मेडिटेशन
भोपाल l पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त जोन-2 के सहयोग से सहायक पुलिस आयुक्त एमपीनगर संभाग के कार्यालय में शनिवार को हार्ट फुलनेश मेडीटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत मेडीटेशन किया गया ।
मेडीटेशन प्रोग्राम की अध्यक्ष पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र की गरिमामय उपस्थिति में किया गया । मेडीटेशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री गौतम सोलंकी ,सहायक पुलिस आयुक्त एमपीनगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज एवं थाना एमपीनगर के इंचार्ज प्रभारी उनि कुलदीप खऱे ,थाना अरेरा हिल्स प्रभारी श्री सुनील शर्मा तथा थाना अयोध्या नगर प्रभारी श्री महेश लिल्हारे एवं संभाग के तीनो थानो का स्टाफ मौजूद रहा ।
मेडीटेशन प्रोग्राम के दौरान अध्यक्ष द्वारा मेडीटेशन के फायदे बताये गये तथा मेडीटेशन के संबंध में मौजूद अधिकारीयो एवं कर्मचारियो ने मेडीटेशन के बाद अपने –अपने अनुभव साझा किये तथा आगे लगातार मेडीटेशन करने का संकल्प लिया गया ।


