छिंदवाड़ा में कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प और जमकर नारेबाजी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसमें भाजपा अध्यक्ष पर लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद तो आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने ही पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी । मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके। दिल्ली के ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के खिलाफ में मध्यप्रदेश में जमकर बवाल हुआ l