SI की रिवाल्वर छीन कर आरोपी सलमान ने किया फायर,पुलिस ने मारी गोली
गौहरगंज - 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले सलमान का आज सुबह शॉर्ट एनकाउंटर हो गया l आरोपी के पैर में गोली लगी है और वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है l कल देर रात भोपाल के गांधीनगर इलाके से सलमान को गिरफ्तार किया गया था l आज सुबह गोहरगंज और भोपाल पुलिस की स्पेशल जॉइंट टीम उसे लेकर रायसेन के लिए रवाना हुई l भोपाल से गोहरगंज जाते समय भोजपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के पास कीरतनगर के जंगली इलाके में पुलिस का वाहन अचानक पंचर हो गया l
जैसे ही वाहन रुका, पुलिस के जवान नीचे उतरकर टायर देखने लगे तभी हथकड़ी लगे आरोपी सलमान ने अचानक सब-इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की l उसने रिवॉल्वर छीन ली और पुलिसवालों पर फायर करने लगा l बचाव में पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की l एक गोली सलमान के दाहिने पैर में जा लगी l घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है l गोली लगते ही सलमान जमीन पर गिर पड़ा l उसे तुरंत एम्बुलेंस से रायसेन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है l
एसपी आशुतोष गुप्ता ने कहा, “आरोपी पुलिस पर हमला करना चाहता था और भागने की कोशिश कर रहा था l जवानों ने अपनी और साथियों की जान बचाने के लिए नियमानुसार गोली चलाई l पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जाँच कराई जाएगीl”
घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर मंदिर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई l गोहरगंज और आसपास के इलाकों में लोगों ने राहत की साँस ली है l
फिलहाल सलमान पुलिस कस्टडी में है l उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है l कोर्ट में पेशी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी l मासूम बच्ची अभी भी भोपाल के अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है l



