गहरी खाई मे युवती कूदकर..ढाई घंटे की मशक्कत ..मौत के मुंह से यूं खींच लाई पुलिस
रीवा। सेमरिया से एक खौफनाक घटना सामने आई हैं l यहां पर स्थित पुरवा वाटर फाल मे उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुरवा वाटर फॉल के मुहाने पर खड़ी होकर एक युवती गहरी खाई मे कूदकर मौत को गले लगाने वाली थी l पूरे घटनाक्रम का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की नीचे गहरी खाई और ऊपर मौत का सन्नाटा एक-एक पल भयानक रूप धारण कर रहा था l सूचना मिलते ही तत्काल मौके पहुंची पुलिस ने सूझबूझ, साहस और संवेदनशीलता दिखाते हुए 2:30 घंटे तक युवती से संवाद बनाएं रखा और काफी समझाइस कें बाद अंततः युवती को सही सलामत मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया l



