भोपाल । मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में जुआं एवं सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों ने विगत 2 सप्ताह में जुआं एवं सट्टे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नगदी, वाहन, मोबाइल फोन सहित लगभग 86 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति जप्त की है।

सागर
जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया । मौके से 6 लाख 45 हजार रुपए नगद, वाहन, मोबाइल, हथियार सहित लगभग 45 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।

पन्ना
देवेन्द्रनगर पुलिस ने बड़े गाँव में जुएं के फड़ पर दबिश देकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 लाख 42 हजार रुपए नगद सहित अन्य संपत्ति जप्त की गई। 
वहीं अमानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने  09 जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक  कार, 01 स्कूटी, 04 मोटरसाइकिले, 09 मोबाइल फोन एवं 77 हजार 580 रुपए नगद सहित लगभग 14 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। इस प्रकार पन्ना पुलिस ने दोनों कार्यवाहियों में लगभग 16 लाख 42 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।

मंडला
जिले के जंगल में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 11 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जप्त की।

दमोह
कोतवाली थाना पुलिस ने कार्यवाही कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 हजार 780 रुपए नगद जब्त किए। 
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर 4 लाख 44 हजार रुपए की संपत्ति की है।
वहीं दमोह देहात थाना पुलिस द्वारा जुआ फड़ पर कार्यवाही करते हुए 21 हजार 970 रुपए नगद, ताश पत्ते एवं 05 मोटरसाइकिल सहित लगभग 3 लाख 20 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। इस प्रकार तीनों कार्यवाही में पुलिस ने 7 लाख 66 हजार 780 रुपए का जब्त किया है।

विदिशा
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा बालाजी पैराडाइज कॉलोनी के पास जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से करीब 4 लाख 44 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की । पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कटनी
थाना बहोरीबंदपुलिस ने ग्राम कुआं भिङकी हार के जंगल में जुआ खेल रहे 4 आरोपियों को गिरफतार किया। आरोपियों से 52 ताश पत्ते, 73 हजार 600 रुपए नगद, 3 मोटरसाइकिल, 1 स्विफ्ट कार जप्त की गई।

ग्वालियर
डबरा देहात थाना पुलिस ने अमरपुरा खैरी में जुआ खेलते 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 हजार 910 रुपए नगद, ताश की गड्डियां एवं वाहन जप्त किए। वहीं बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित होटल आशीष पैलेस में दबिश देकर 08 जुआरियों को पकड़ते हुए 15 हजार 600 रुपए नगद जब्त किए है। 

उज्जैन
ग्राम खेड़ावदा में 07 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर 7 हजार 260 रुपए नगद एवं ताश के पत्ते जप्त कर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

जबलपुर
सिहोरा थाना पुलिस ने जुआ फड़ पर छापा मारकर 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 हजार रुपए नगद जब्त किया। 

बुरहानपुर
पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा पर कार्यवाही करते हुए 06 व्यक्तियों को 5 हजार 650 रुपए नगद एवं ताश पत्तों के साथ गिरफ्तार किया गया।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।