कटनी। कैमोर में हुई भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष निलेश रजक नीलू की हत्या ने कई अनसुलझे सवाल खडे़ कर दिए हैं l दिन दहाड़े बीच सड़क पर हुए हत्याकांड ने कैमोर की शांति को भंग कर दिया है l निलेश रजक की अंत्येष्टि में सैकड़ो की तादाद में लोग शामिल हुए, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की निलेश नीलू के जनता में कितने लोकप्रिय थे l दिनदहाड़े हुए हत्याकांड को लोग साजिश से जोड़कर भी देख रहे हैं l लोगों का मानना है कि दिनदहाड़े हुए हत्याकांड में निश्चित तौर पर नीलू को मारने के लिए किसी न किसी ने सुपारी दी थी l हत्यारों को पैसा और हथियार उपलब्ध कराया था लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस की जांच में यह सामने नहीं आया है हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपी प्रिंस जोसेफ और अकरम को शार्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया था l