नेता जी की दबंगई : मारपीट और गाली - गलौंच का वीडियो हुआ वायरल
सीधी जिले से एक बार फिर दबंगई करने वाला मामला सामने आया है। जिले के मड़वास थाना क्षेत्र के ग्राम डालापीपर में एक स्थानीय नेता द्वारा आदिवासी श्रमिकों के साथ अभद्रता, मारपीट और गाली-गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से सत्ताधारी दल की क्षेत्र में जमकर किरकिरी हो रही है।
पीड़ित के अनुसार ग्राम डालापीपर निवासी पन्नालाल गुप्ता के घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। वहां काम करने पहुंचे आदिवासी श्रमिकों को आरोपी गोपाल स्वरूप द्विवेदी उर्फ टन्टू (जो भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बताए जा रहे हैं) और उनके साथियों ने काम करने से रोका।



