ADG राजाबाबू सिंह ने दी सेवानिवृत कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई
भोपाल / पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह नवंबर में सेवानिवृत्त चार कर्मचारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजा बाबू सिंह ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी को प्लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके विभिन्न स्वत्व (क्लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।
नवीन पुलिस मुख्यालय भवन कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस महानिरीक्षक श्री अंशुमान सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री डी कल्याण चक्रवर्ती एवं अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।
पुलिस मुख्यालय से सेवानिवृत्त कार्यवाहक आंकिक/सूबेदार (एम) विशेष शाखा श्री अनिल सिसौदिया, उप निरीक्षक तकनीकी पुलिस आईटीआई श्री अखिलेश कुमार सक्सेना, सहायक उप निरीक्षक (चालक) विशेष शाखा श्री श्याम कुमार धीमान तथा सहायक उप निरीक्षक (चालक) विशेष शाखा श्री हेमराज मैथिल को पुलिस मुख्यालय परिवार ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती अंशुमन अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।



