28 वर्षीय महिला ने किया था 17 वर्षीय बालक का अपहरण ,मामले में आया नया मोड़
भोपाल। एक अजब गजब मामले ने पुलिस की नींद उड़ाई हुई है दरअसल जून माह में 17 साल और 10 माह का लड़का अचानक घर से लापता हो गया था l वह ज्वेलर्स की दुकान पर काम करता था जब घरवालों ने पड़ताल की तो पता चला कि 28 वर्षीय महिला ज्वेलर्स के कंप्यूटर ऑपरेटर थी, वह भी गायब है l लड़के के परिजनों ने उस महिला पर अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी l रक्षाबंधन के दिन वह लड़का अपनी बहन से राखी बंधवाने आया था, दो दिन बाद उसका अपहरण करने वाली महिला भी उनके घर आ धमकी और वह इसी घर में रह रही है l उसका कहना है कि लड़का 18 साल का है जैसे ही वह 21 साल का होगा वह उस लड़की से शादी कर लेगी दूसरी तरफ लड़के की मां और बहन का कहना है कि पुलिस ने अपहरण के मामले में अब तक इस महिला को गिरफ्तार नहीं किया है और ना ही इस महिला को हमारे घर से बाहर निकल रही है l दूसरी तरफ वह महिला लड़के को रेप के केस में फसाने की धमकी भी दे रही है l ऐसे में लड़के के परिजन और पुलिस दोनों ही हैरान परेशान है कि आखिर करें तो क्या करें हालांकि पुलिस ने उस महिला को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है l अब देखना है कि पुलिस इस उलझे हुए मामले को कैसे सुलझाती है l


