गौहरगंज क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले में ही विरोध प्रदर्शन करने वालों को धमकी देने वाले नावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।दरअसल, रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम के साथ हुए रेप के विरोध में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी नावेद मस्जिद के अंदर पुलिस के सामने धमकी दे रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।