पुलिस ने निकाला आरोपी हलीम का जुलूस
विदिशा जिले की त्योंदा तहसील के अंतर्गत आने वाले बागरोद थाने में नाबालिक बच्चियों के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है l पुलिस ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी हलीम को गिरफ्तार कर लिया है और रफ्तार कर बीच बाजार में उसका जुलूस निकाला गया है l
इस संबंध में जिले के एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि त्योंदा तहसील के अंतर्गत आने वाले बागरोद चौराहे के पास एक स्कूल से शिकायत दर्ज हुई है जिसमें हलीम नामक युवक द्वारा छोटी-छोटी बच्चियों के साथ छेड़खानी की गई है l उन्हें अश्लील इशारे किए गए थे मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है, साथ ही जो भी कठोर कार्रवाई होगी वह की जावेगी l



