भोपाल ।रायपुर में आयोजित DGs/IGs Conference के दूसरे दिन प्रातः से ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे। इस दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह भी सम्मेलन में सम्मिलित हुए।

कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस बलों के समक्ष उभरती चुनौतियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। Implementation of recommendations of previous conference, Counter Terrorism, Women's Safety, Countering Mass Agitations, Bringing back Indian fugitives, Enhanced use of Forensics for Investigation & Prosecution जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाणा ने "Roadmap for Policing towards Vision 2047" विषय पर अपना प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें उन्होंने दो प्रमुख पहलुओं – Crime Detection & Prevention तथा Community Engagement & Public Trust – पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे से दूरी – है जरूरी” की जानकारी भी माननीय प्रधानमंत्री जी एवं उपस्थित अधिकारियों को दी, जिसे विशेष रूप से सराहा गया।

इसके अतिरिक्त, आज रात्रिकालीन भोज के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ देश के तीन अन्य DGPs के साथ DGP मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाणा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने भीड़ प्रबंधन तथा आगामी सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों से संबंधित विषयों पर माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ सार्थक एवं महत्वपूर्ण चर्चा की।