सिटी केयर हॉस्पिटल के खिलाफ जस्टिस फॉर राहुल कैंपेन जारी रहेगा
भोपाल - 8 अगस्त 2025 को राहुल साहू का एक्सीडेंट हो गया था जिसको शाहजहानाबाद स्थित सिटी केयर हॉस्पिटल में एडमिट किया था, मात्र पर में चोट लगने के बावजूद अस्पताल की लापरवाही के कारण 10 अगस्त को राहुल साहू की मृत्यु हो गई थी जिसका विरोध लगातार जारी था।
म.प्र तैलिक साहू सभा के मीडिया प्रभारी विवेक साहू ने बताया कि 10 अगस्त से परिवारजन, सामाजिक बंधु के साथ-साथ मित्रगणों द्वारा"जस्टिस फॉर राहुल" कैंपेन चलाया गया है, जब तक आरोपी डॉक्टर के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई नहीं होगी जब तक यह कैंपेन जारी रहेगा।


