NEW UPDATE : सोनम रघुवंशी बोली मुझे फंसाया गया है, मैने राजा को नहीं मारा
इंदौर। देश भर में चर्चित हुए राजा हत्याकांड मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है l राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी ने अदालत में जमानत के लिए याचिका लगाई है l सोनम का कहना है कि उसने अपने पति राजा रघुवंशी को नहीं मारा है, वह निर्दोष है l उसे मीडिया ट्रायल के दबाव में पुलिस ने फसाया है l अभियोजन पक्ष ने सोनम की जमानत का पुरजोर विरोध किया है l मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होना है l अब सवाल यही है की क्या सोनम रघुवंशी को जमानत मिल पाएगी या नहीं l



