पुलिस ने आदिवासी की पूरी बात सुनी होती तो अगले दिन ही आरोपी सलमान पकड़ में आ जाता
गौहरगंज l दुष्कर्म का आरोपी सलमान छह साल की मासूम के साथ 21 नवंबर को देर शाम दरिंदगी कर दो घंटे बाद ही एक आदिवासी मजदूर परिवार के कमरे से दो मोबाइल चोरी कर भागा था, 22 नवंबर को आदिवासी मजदूर थाने में दोनों मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराने पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उसकी पूरी बात सुने बिना ही बड़ी घटना में खुद को व्यस्त दिखाते हुए बाद में मोबाइल गुमशुदगी दर्ज कराने का हवाला देकर फरियादी को चलता कर दिया था। दोनों मोबाइल चोरी की शिकायत को यदि पुलिस गंभीरता से दर्ज कर मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा देती तो दरिंदा सलमान दूसरे दिन ही रायसेन पुलिस की गिरफ्त में आ जाता। पुलिस की किरकिरी भी न होती।


