इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी ने शिलांग कोर्ट में जमानत के लिए तीसरी बार याचिका दायर की है। जमानत की याचिका लगाते हुए सोनम ने यह भी दावा किया है कि यदि उसे जमानत मिलती है तो वह साक्ष्यों से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करेगी। याचिका सोनम के वकील के माध्यम से कोर्ट में पेश की गई है। वहीं इस याचिका पर मृतक राजा रघुवंशी का परिवार आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी में है। परिवार का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जमानत नहीं दी जानी चाहिए।