केरल के पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए मुन्नार  के नल्लाथन्नी वॉर्ड से सोनिया गांधी नाम की एक महिला उम्मीदवार को टिकट दिया था। लेकिन बीजेपी का यह दांव काम नहीं आया। नल्लाथन्नी वॉर्ड से चुनाव लड़ते हुए सोनिया गांधी की हार हुई है। सोनिया को सीपीआई(एम) उम्मीदवार वलारमती ने मात दी। भाजपा को उम्मीद थी कि सोनिया को चुनाव में अपने नाम का फायदा मिलेगा, पर ऐसा हुआ नहीं। यह सोनिया के राजनीतिक सफर का पहला चुनाव था, लेकिन इसमें उन्हें हार झेलनी पड़ी। सोनिया का जन्म दिवंगत दुरे राज के घर हुआ था, जो एक मजदूर होने के साथ ही कांग्रेसी भी था। इसी वजह से उसने अपनी बेटी का नाम तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पर रखा था। बचपन से ही दुकान में काम करने वाली सोनिया की विचारधारा शादी के बाद बदली और उन्होंने भाजपा का दामन थामा। सोनिया के पति सुभाष मुन्नार पंचायत के भाजपा महासचिव है