भोपाल l कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं

मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि यह दिन हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है और यह संकल्प दिलाता है कि हम उनके सपनों को साकार करें। कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाकर हम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।हम सब मिलकर संकल्प करें कि नशा मुक्त, कौशल संपन्न और सशक्त समाज का निर्माण करें तथा स्वतंत्रता की इस अमूल्य धरोहर को और मजबूत बनाएं।