बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सबसे अधिक मुस्लिम विधायक ओवैसी की पार्टी AIMIM से जीते है, जबकि RJD और कांग्रेस को अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका ,AIMIM को 5 सीटें, RJD को 3, कांग्रेस को 2 और JDU को 1 सीट मिली l मुसलमान वोटों का बटवारा न हो इसलिए ओवैसी की पार्टी ने महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी लेकिन सफलता नहीं मिली और AIMIM ने अलग गठबंधन बनाकर अकेले चुनाव लड़ा l बिहार की राजनीति में 1990 से लेकर अब तक ये सबसे कम आंकड़ा है l वहीं साल 2000 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 30 मुस्लिम उम्मीदवार जीतकर विधानसभा गए थे l