बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पूर्णतः स्वस्थ है
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने अस्पताल में भर्ती होने की तमाम अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं कि अभिनेता की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हालांकि, अब बिग बी ने खुद सामने आकर इन भ्रामक खबरों का खंडन कर दिया है। रविवार को अमिताभ बच्चन हमेशा की तरह मुंबई स्थित अपने बंगले 'जलसा' के बाहर आए और वहां जुटे हजारों प्रशंसकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके साथ ही उन्होंने दशकों पुरानी अपनी रविवार 'दर्शन' की परंपरा को भी बखूबी जारी रखा।


