मध्यप्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट जो वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह के पास है। राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस एक बार फिर दिग्विजय सिंह को ही दिल्ली भेजने की तैयारी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस सीट के जरिए राज्यसभा जाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, लेकिन आलाकमान के रुख को देखते हुए अब उनका पत्ता पूरी तरह साफ माना जा रहा है।

इसी बीच भाजपा के कद्दावर नेता अरविंद भदौरिया की सक्रियता अचानक बेहद बढ़ गई है। सूत्रों का कहना है कि  2020 में कमलनाथ सरकार गिराने के  मास्टरमाइंड रहे अरविंद भदौरिया को भाजपा तीसरे उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतार सकती है। सूबे में सामान्य वर्ग को साधने और दिग्विजय सिंह को उनके  चुनौती देने के लिए भदौरिया पर दांव लगाना भाजपा की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।