उडी़सा से बीजू जनता दल के राज्य सभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद आज उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी छोड़ने से पहले उन्होंने आलाकमान पर उपेक्षा का भी  आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा से भी इस्तीफा दे दिया। इससे राज्य सभा में बीजद सांसदों की संख्या पांच हो गई है। बीजद के दो सांसद पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं।