खेती की आधुनिक तकनीकी किसानों तक पहुचाएं- अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण

शहडोल l अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्री अशोक वर्णवाल ने कहा कि खेती, पशुपालन, मतस्य पालन की आधुनिकतम तकनीकी किसानों तक पहुचना चाहिए तथा आधुनिक कृषि तकनीकी का लाभ किसानों को मिलना चाहिए। उन्होनंे कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहडोल संभाग के सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध नहीं होना चाहिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मत्स्य पालकों एवं पशुपालन करने वाले किसानों को भी प्राथमिकता के साथ क्रेडिट कार्ड मुहैया कराएं। अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण आज शहडोल में कृषि विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग के सभी जिलों के उप संचालक कृषि जिले की प्रमुख फसलों के रिसर्च सेंटरों में जाकर, फसल उत्पादन की नई तकनीकी सीखें और इस आधुनिक तकनीकी का प्रचार-प्रसार किसानों के बीच कराएं। उन्होनें कहा कि खेती पशुपालन मत्स्यपालन की आधुनिकत्तम तकनीकी किसानों तक हर हाल में पहंुचाए। उन्होंनें कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में मिट्टी परीक्षण का कार्य निरंतर जारी रहना चाहिए तथा मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद कृषि विभाग के मैदानी कर्मचारियों द्वारा किसानों के जीवन्त सम्पर्क स्थापित कर किसानों को समुचित मार्गदर्षन और समझाइस देना चाहिए। उन्होनें कहा कि मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वो की कितनी कमी है इस संबंध में भी किसानों को जागरूक करना चाहिए। उन्होनें यह भी निर्देश दिए कि किसानो के फसल बीमा के लिए शहडोल संभाग के सभी कृषि विभाग के अधिकारी निरंतर जोर लगाए। उन्होंने कहा कि मैदानी कृषि अधिकारी किसानो के बीच जाकर फसल बीमा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दें तथा फसल बीमा योजना के प्रकरण भी तैयार कराएं। उन्होनें कहा कि शहडोल संभाग में अरहर की फसल को प्रोत्साहित करें, किसानों को अरहर की फसल 120 दिन में पकने वाली पूसा 16 किस्म की जानकारी दें तथा किसानों को भरपूर मात्रा में कम समय में पकने वाली अरहर के बीज भी समुचित मात्रा में उपलब्ध कराएं। उन्होेने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में सुगंधित धान की खेती को प्रोत्साहित करें। अपर मुख्य सचिव नें निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी कस्टम हायरिंग सेंटरों का वेरीफिकेशन भी कराएं। बैठक में उद्यानिकी विभाग के कार्योें की भी समीक्षा की गई। बैठक मंे कमिश्नर शहडोल संभाग श्री अनिल सुचारी, कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य, कलेक्टर अनूपपुर श्री आशीष वशिष्ट, कलेक्टर उमरिया श्री बुद्धेश कुमार वैद्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया श्रीमती इला तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल श्री राजेश जैन, मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर श्री तन्मय वशिष्ट शर्मा, संयुक्त संचालक कृषि श्री जेएस. पेन्द्राम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती प्रगति वर्मा सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।