प्रशिक्षण सह भ्रमण अंतर्गत अदरक फसल की कृषि कार्यमाला जानी एवं प्रक्षेत्र भ्रमण किया
खरगोन । उद्यानिकी विभाग के कृषकों के लिए तीन दिवसीय राज्य के अंदर प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 09 अक्टूबर को खंडवा जिले के विकासखंड पंधाना स्थित ग्राम बोरगांव बुजुर्ग में कृषक श्री महेश चौधरी के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर कृषकों के दल ने अदरक फसल की उन्नत कृषि तकनीक एवं कार्यमाला की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान कृषकों ने फसल प्रबंधन, रोग नियंत्रण एवं उत्पादकता वृद्धि से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।



