कृषि विभाग के अंतर्गत स्थानांतरण आदेश जारी, तीन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली नई पदस्थापना

छिंदवाडा़ l मध्यप्रदेश शासन की स्थानांतरण नीति के तहत छिंदवाड़ा जिले में कृषि विभाग के अंतर्गत कार्यरत तीन अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय द्वारा स्थानांतरण बोर्ड की स्वीकृति उपरांत अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे।
जारी आदेश के अनुसार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री अशोक कुमार डोंगरे को विकासखंड बिछुआ से स्थानांतरित कर विकासखंड छिंदवाड़ा में पदस्थ किया गया है। वहीं श्री बंसती, जो वर्तमान में कापरवाड़ी मुख्यालय विकासखंड छिंदवाड़ा में पदस्थ हैं, उन्हें चंदनगांव छिंदवाड़ा में नई पदस्थापना दी गई है। दोनों अधिकारियों का यह स्थानांतरण स्वयं के व्यय पर किया गया है।
इसी प्रकार सहायक ग्रेड-03 श्री योगेश डेहरिया को स्थानांतरित कर मिट्टी परीक्षण कार्यालय छिंदवाड़ा में पदस्थ किया गया है। इन सभी स्थानांतरणों की शर्तों में यह स्पष्ट किया गया है कि आदेश जारी होने के एक सप्ताह के भीतर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को कार्यमुक्त किया जाना अनिवार्य होगा, अन्यथा उन्हें एकतरफा भारमुक्त कर आदेश क्रियान्वित माना जाएगा।
साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारी/कर्मचारी का वेतन कार्यमुक्ति के बाद केवल नवीन पदस्थापना कार्यालय से ही आहरित होगा। यदि इन निर्देशों का पालन नहीं होता है तो वित्तीय अनियमितता मानी जाएगी। अवकाश स्वीकृति, सेवा अभिलेखों को भेजने की प्रक्रिया एवं अनुपस्थिति से संबंधित नियमों का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है।
यह आदेश प्रभारी उप संचालक सरिता सिंह द्वारा 13 जून 2025 को जारी किया गया। प्रतिलिपि माननीय मंत्री, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग भोपाल को भी भेजी गई है।