कृषि यंत्रों को अनुदान पर खरीदने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
मंडला l कृषि अभियांत्रिकी विभाग के ऑनलाईन पोर्टल ई-कृषि यंत्र अनुदान के लिये वेबसाइट dbt.mpdage.org पर यंत्रों स्वचालित हाई ग्राउंड क्लियरेंस स्प्रेयर-बूम टाईप, पावर वीडर, क्लीनर-कम-ग्रेडर एवं फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर के आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। मिनी दाल मिल यंत्र के आवेदन करने की अंतिम 27 अगस्त 2025 तक बढ़ाई गई है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर लक्ष्य निर्धारण किया जायेगा एवं पृथक से लॉटरी की सूचना प्रकाशित की जायेगी। कृषक को आवेदन करने हेतु आधार कार्ड, जमीन की खतौनी (बी-1), सहायक कृषि यंत्री मण्डला के नाम से राशि का बैंक डिमांड ड्राफ्ट जो आवेदक किसान के स्वयं के खाते से बना होना चाहिए। ट्रेक्टर (50 एचपी से अधिक) का पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी), एस.सी., एस.टी. वर्ग हेतु जाति प्रमाण-पत्र और कृषक के बैंक खाते की छायाप्रति आवेदन के साथ ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है।
धरोहर राशि का विवरण
स्वचालित हाई ग्राउंड क्लियरेंस स्प्रेयर-बूम टाईप हेतु राशि 5000 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट तथा पावर वीडर हेतु राशि 3100 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट, क्लीनर कम-ग्रेडर हेतु राशि 3000 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट एवं फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर हेतु राशि 5500 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट।



