जेल में बंद बाहुबली की जीत : जेल का फाटक टूटेगा, हमरा शेर छूटेगा
बिहार की बहुचर्चित विधानसभा मोकामा की राजनीति हमेशा से बाहुबल और जमीन पकड़ के लिए जानी जाती रही है। पिछले कई चुनावों में अनंत सिंह का दबदबा यहाँ कायम रहा है—कभी जेडीयू, कभी आरजेडी, और कभी निर्दलीय होकर भी उन्होंने जीत दर्ज की।
इस बार वे फिर जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और लगभग 25,000 वोट से चुनाव जीत गए हैं। सियासत के धुरंधर और विवादों से घिरे बाहुबली नेता अनंत सिंह इस वक्त जेल में हैं, लेकिन मतदाताओं के बीच उनकी पकड़ पहले की तरह ही मजबूत दिख रही है। मोकामा की सड़कों पर पिछले दो दिन से एक पोस्टर खूब वायरल हो रहा था “जेल का फाटक टूटेगा, हमरा शेर छूटेगा।”



