आखिर कहां और किन परिस्थितियों में है लापता महिला वकील अर्चना तिवारी
भोपाल। रक्षा बंधन पर्व मनाने इंदौर से कटनी जा रही महिला वकील अर्चना तिवारी का 8 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है l पुलिस एक-एक करके सारी कड़ियों पर काम कर चुकी है लेकिन अब भी खाली हाथ है हालांकि पुलिस का अनुमान यही है कि अर्चना तिवारी भोपाल से लेकर पिपरिया के बीच ही है ,पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है जिससे उस तक पहुंच सके l सिविल जज की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी आखिर किस हाल में है, उसके घर वाले हैरान परेशान है लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है l पुलिस को अब यही आशंका है की कहीं अर्चना तिवारी को ब्लैकमेल कर किडनैप करके तो नहीं रखा गया है l इस पर भी पुलिस तेजी से काम कर रही है, उम्मीद है कि जल्द से जल्द अर्चना तिवारी से जुड़ी जानकारी परिजनों को मिल जाएगी l
न्यूज़ सोर्स : Crime, police, murder, Archna tiwari missing, Archna tiwari kidneping, crime, Bjp, congress, Mla, MP, Indore to Katniss, narmada express,


