13 दिन से लापता महिला वकील अर्चना तिवारी का मिल गया सुराग
कटनी की रहने वाली सिविल जज परीक्षा की तैयारी कर रही महिला वकील अर्चना तिवारी के मामले में नया अपडेट सामने आया है। अर्चना तिवारी नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई थी, इसके बाद लापता हो गई थी, उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। अर्चना तिवारी के लापता होने के 13 दिन बाद सुराग मिला है।
अर्चना तिवारी के परिवार ने दावा किया है कि अर्चना ठीक है और उसने फोन किया था और मां से बातचीत की है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अर्चना ने कहां से कॉल किया। वहीं जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि अर्चना का टिकट ग्वालियर के एक कांस्टेबल ने बुक किया था। अर्चना तिवारी की लोकेशन का क्लू मिल गया है, जीआरपी जल्द इस मामले को लेकर खुलासा कर सकती है।



