सच है निजाम बदल जाने से मिजाज बदल जाता है
जबलपुर । पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर जिले में नवीन शिक्षण सत्र में होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। जिसके अनुसार... पुस्तक मेला
निजाम बदला, मिजाज बदला
2024 में तत्कालीन जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने निजी स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं के भ्रष्ट गठबंधन पर रोक लगाई थी। पुस्तक मेले की शुरुआत कर महंगी पुस्तकों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया गया था।
वर्तमान कलेक्टर की इस मेले से दूरी ने पुस्तक विक्रेताओं के हौसले बढ़ा दिए, और फिर पुस्तकों के सेट महंगे दामों पर बेचे गए।
सच है, निजाम बदलने से मिजाज भी बदल जाता है।
इस बार पुस्तक मेले में सस्ता मिला तो सिर्फ कॉपियां, वो भी 60% तक के डिस्काउंट पर।
अब आप जब दुकान पर कॉपी खरीदने जाएं, तो याद रखें कि कॉपी की असल कीमत उस पर छपे मूल्य से आधे से भी कम होती है।


