अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास अग्रवाल लॉज जो चार मंजिला थी, शनिवार की शाम अचानक भरभरा कर गिर गई । जिसमें दर्जनों मजदूर की दबाने की आशंका है वही अगल-बगल की दुकान भी दब गई है । कई घायलों को बाहर निकल गया है, मौके पर बचाव का कार्य जारी है बताया जाता है कि लाज के बगल से निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान यह घटना घटी है ।