छात्राओं के दो गुटों के बीच हुई झड़प, जमकर लात-घूंसे से चले, बाल भी खींचे..
बैतूल में पुलिस ग्राउंड पर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा था l उसी समय वहां से कुछ दूरी पर स्थित नेहरू पार्क में छात्राओं के दो गुट आमने-सामने आ गए ,दोनों में जमकर भिड़ंत हुई l लात-घूंसे चले ,एक दूसरे के बाल खींचे गए l पास ही में पुलिस ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस समारोह देख रहे लोग समारोह को छोड़ नेहरू पार्क की ओर पहुंचे जहां वह झगड़ा चल रहा था l दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है l कहा जा रहा है कि दोनों ही गुट स्कूल की नाबालिग छात्राओं के थे l



