बैतूल l दामजीपूरा गांव के एक व्यक्ति ने गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया। गांव में दुकानों में आगजनी की भी खबरें आईं हैं। तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद दामजीपूरा समेत आसपास के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। गांव में आगजनी की घटना का वीडियो भी सामने आया है। दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। समुदाय ने कहा कि एक व्यक्ति की गलती के लिए पूरे समुदाय को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।