CCTV फुटेज मिलने के बाद शाहरुख खान केस में आया नया मोड़
सागर जिले के गौरझामर में युवक शाहरुख खान को इलाके में रहने वाले एक ही समुदाय के लोगों द्वारा जिंदा जलाने के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। पहले जिस घटना को शुरुआत में पुरानी रंजिश के चलते हत्या बताया जा रहा था, अब उसी मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में युवक ने खुद पर आग लगाई थी।शुरुआती जाँच में बताया गया था कि दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले मुन्ना खान, जाहिद, जाविद, आविद, दानिश, जब्बार सहित अन्य लोगों ने युवक शाहरुख को घेरकर पहले मारपीट की और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को बीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत से पहले युवक का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह अपने साथ मारपीट के बाद जिंदा जलाने की बात करता नजर आया था। पुलिस ने मामले में मृतक के घर के आसपास लगे CCTV कैमरों के DVR जब्त कर लिए हैं। साथ ही पुलिस इस मामले की आत्महत्या और हत्या दोनों ही पहलुओं पर जाँच कर रही है।


