बालाघाट l कलेक्टर श्री मृणाल मीणा की अध्‍यक्षता में 18 जुलाई को आत्‍मा गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों के साथ-साथ कृषि उत्पादन आयुक्त, संभाग-जबलपुर द्वारा 28 जून 2025 को आयोजित संभागीय बैठक में दिये गये निर्देशों के संबंध में कार्यवाही की समीक्षा की गयी। परियोजना संचालक ’आत्मा’ श्री फूलसिंह मालवीय द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ’आत्मा’ योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 की आत्मा के कार्यो की प्रगति से अवगत कराया गया एवं वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न कैफेटेरिया कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा जिसे समिति द्वारा अनुमोदित किया गया। साथ ही कैफेटेरिया सी-3 (जिले में नवाचार) गतिविधि पर चर्चा की गयी एवं अनुमोदन प्राप्ती किया गया। बैठक में जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला के आयोजन पर चर्चा की गयी। नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (प्राकृतिक खेती) की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक की गयी। प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटको पर कलेक्टर श्री मीणा द्वारा चर्चा की गई तथा कृषि सखियों का प्रशिक्षण एवं बैठक के निर्देश दिये गये।

                             प्राकृति खेती कार्यक्रम 2025-26 का अनुमोदन किया गया। राष्ट्रीय मिशन ऑन ईडिबल ऑईल (तिलहन) NMEO-OS की जिला ऑयल सीड मिशन समिति की बैठक में कलेक्टर सह अध्यक्ष द्वारा 2025-26 के कार्यक्रमों पर घटकवार चर्चा की गयी। राज्य के अन्दर एवं राज्य के बाहर कृषक भृमण, फार्म स्कूयल, कृषक संगोष्टि, समूह दक्षता प्रशिक्षण एवं नवाचार पर चर्चा की गयी, साथ ही कलेक्टर द्वारा सभी एलाईड डिपार्टमेंटो से दिनांक 28.06.2025 को कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में रबी 2024-25 की समीक्षा एवं खरीफ 2025 की तैयारियों के लिए समीक्षा में दिये गये निर्देशों के संबंध में की कार्यवाही की समीक्षा की गयी एवं समस्त विभागों को दिये गये लक्ष्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

                         बैठक में जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, सहायक संचालक कृषि राजेश कुमार खोबरागडे, डॉ अतुल श्रीवास्तव (सहा.प्राध्यापक), श्री क्षितीज करहाडे (सहा.संचा.उघानिकी) श्री के.आर. कुलस्ते (कृषि अभियांत्रिकी), श्री पीजोशी (जिला सहकारी बैंक), श्री राजेश उईके (सहकारी संस्था), श्रीमती ज्योति पटले (डेयरी विभाग), श्री आरके शेन्डे (प्राचार्य कृषि विस्तासर एवं प्रशिक्षण केन्द्रत) श्री मनीष मडावी (मंडी निरीक्षक), श्री मनोज पटले (सहायक मंडी उपनिरीक्षक) एवं कृषि विभाग के ऐलाईड विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।