बालाघाट l कृषि विभाग द्वारा जिले के बिरसा विकासखंड के ग्राम पंढरीपथरा, कटंगी, भूतना एवं नागबोहरा के वन पट्टा धारक किसानों को अनुदान पर उन्नत कृषि यंत्र प्रदाय किये गये हैं। बहुत कम कीमत पर किसानों को उन्नत कृषि यंत्र मिलने से किसान बहुत खुश है।

                          उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती ख़िमलेश्वरी धुर्वे द्वारा बिरसा विकासखंड के वन पट्टा धारक कृषकों को पाईप लाइन, ड्रीप सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर एवं 25 लीटर क्षमता के 4-स्ट्रोक पावर स्प्रे पंप 90 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त करने के लिए आवेदन कराया गया था। ग्राम पंढरीपथरा के कृषक श्रीराम/चमरा, नानबाई/ नोहरसिंह, केशर/ फिरतु, रमेश/ नोहरसिंह, ग्राम कटंगी के बीरसिंह/देवनसिंह, ग्राम भूतना के दादुलाना/हिराऊ एवं ग्राम नागबोहरा के कृषक मेहतरसिंह/ बघेलसिंह को इन यंत्रों का वितरण किया गया है।

                    इसी प्रकार जनपद पंचायत बिरसा की अध्यक्ष श्रीमती सरिता धुर्वे एवं देवगांव सरपंच श्रीमती चंद्रकला कोर्राम की उपस्थिति में क़ृषि विभाग के प्रभारी वरिष्ठ क़ृषि विस्तार अधिकारी योगेश वाहने  द्वारा वनग्राम हतबन, बंदनिया बोदा, डोंगरिया के वनपट्टा धारक कृषक जीतलाल परते, गुलचरण परते, फग्गनबाई कोर्राम, राम कोर्राम, हंसराम मेरावी, संभलवती मेरावी, चरनसिंह धुर्वे, संभुसिंह धुर्वे को 90 प्रतिशत अनुदान पर 4-स्ट्रोक इंजन पेट्रोल चलित पॉवर स्प्रे पंप एवं बैटरी चलित स्प्रे पंप का वितरण किया गया । इस दौरान किसानो एवं जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में किसान के खेत मे पावर स्प्रे (पेट्रोल चलित ) पंप का प्रैक्टिकल प्रयोग किया गया।