सागर। आज सुबह बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रसूति वार्ड से एक 5 दिन के नवजात को दो महिलाएं सरेआम चुरा कर ले गई l नवजात की मां ने अपने परिजनों को बताया, परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया तब जाकर अस्पताल प्रबंधन की नींद खुली तत्काल पुलिस को सूचना दी गई l पुलिस ने आनन- फानन में सारे सीसी टीवी फुटेज खंगाले और उन महिलाओं को सागर से 15 किलोमीटर दूर बस से उतरते हुए गिरफ्तार कर लिया और उनसे 5 दिन के नवजात को भी बरामद कर लिया गया है l बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लापरवाही और गुंडागर्दी को लेकर पहले से ही बदनाम है l अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ दिखावे की है दो महिलाएं आखिर एक 5 दिन के नवजात को चुरा कर ले जाती हैं और ड्यूटी पर तैनात सारे गार्डन सोते रह जाते हैं l पुलिस उन महिलाओं से पूछताछ कर रही है उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी l नवजात की मां सोमती बाई और उनके परिजनों ने पुलिस के प्रति बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है l